कुछ क्षण जीवन में बहुत अनमोल हो जाते है,जब किसी सैनिक का सम्मान करते है तो दिल में बड़ा सुकून पाते है...!
✍देशराज सहगल की रिपोर्ट
मनासा। देश में तेजी से फेल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने का एकमात्र सफल उपाय है लोकडाउन। हमारी सुरक्षा की चिंता में समय रहते देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा साहसिक निर्णय लेकर पहले जनता कर्फ्यू, फिर 21 दिन का लॉकडाऊन लागू कर दिया। इसी क्रम में कोरोना संक्रमण को गम्भीरता से लेकर जिला कलेक्टर ने भी जिले के हालात को देखते हुए 11 व 12 अप्रेल को सम्पूर्ण नीमच जिले को लाकडाउन करने का निर्णय लेते हुए आदेश पारित किया। उक्त आदेश उपरांत मनासा विधानसभा क्षेत्र में भी लोकडाउन का अच्छा खासा असर देखने को मिला। मनासा नगर सीमा की सभी गलियां, मोहल्ले, चौराहे व बाजार सुनसान दिखे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, एन.सी.सी. कैडेट्स लाकडाउन का पालन करवाने के लिये तैनात दिखे। कोरोना महामारी में आम जनता की सुरक्षा में जुटे पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारियों का बतौर एहतियात के आज नगर में फ्लेग मार्च निकला । जिसमे पुलिस अधिकारी, प्रासनिक अधिकारी शामिल हुए।
फ्लैग मार्च में शामिल हुए सभी कोरोना युद्ध वीरों का नगर के प्रेस क्लब द्वारा फूलों की वर्षा कर स्वागत व सम्मान किया गया। साथ ही चेकिंग पॉइंट पर ड्यूटी दे रहे पुलिस जवानो, एन.सी.सी कैडेट्स एवम आर्मी के रिटायर्ड जवान जो भी स्वेच्छा से पुलिस का सहयोग कर रहे सभी साथियो
का भी नगर प्रेस क्लब द्वारा स्वागत-सम्मान किया गया...!
फ्लैग मार्च मनासा के मुख्य मार्गो से होता हुआ कारगिल चौराहे पर रुका। जहाँ पर एस.डी.ओ.पी आर.अम्ब ने शायरी ओर कविता तथा थाना प्रभारी ने देश भक्ति और कोरोना हारेगा भारत जीतेगा जैसे गाने गाकर जनता को जागरूक करने के साथ-साथ पुलिस जवानों, कर्मचारियों में जोश भरने का कार्य करते हुए सभी का उत्साह वर्धन किया।